हल्दूचौड़ में कई लोगों ने ली उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता

ख़बर शेयर करें

आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में हल्दूचौड़ जग्गी (गोला गेट) पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया जिसकी अध्यक्षता प्रताप सिंह चौहान जिला अध्यक्ष नैनीताल द्वारा की गई मुख्य अतिथि केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट रहे कार्यक्रम संयोजक लाल कुआं विधानसभा अध्यक्ष दीपक भारती रहे संचालक मोहन सिंह नेगी द्वारा किया गया उत्तराखंड क्रांति दल में कई लोगों ने सदस्यता ली और इस कार्यक्रम में प्रताप चौहान ने कहा की व्यवस्था परिवर्तन की लहर बन चुकी है जो आगे ही बढ़ेगी क्योंकि सत्ता परिवर्तन तो कई बार हुए 25 सालों में जनता की परेशानियां दूर नहीं हुई मगर इस बार क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल के आने से व्यवस्था परिवर्तन होकर रहेगा और लोगों की समस्याओं का त्वरित निवारण होगा केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट ने कहा जन सरोकारों की लड़ाई जारी रहेगी जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी ने संचालन करते हुए बताया की जल जंगल जमीन की लड़ाई को जारी रखा जाएगा विधानसभा अध्यक्ष लाल कुआं दीपक भारती ने कहा राजधानी स्थाई राजधानी गैरसैण जब तक नहीं बन जाती संघर्ष जारी रहेगा और स्थाई राजधानी बनाकर ही दम लेंगे