धूमधाम से मनाया कारगिल शहीद सैनिक स्कूल का 20वां वार्षिकोत्सव
कारगिल शहीद सैनिक स्कूल बेरी पड़ाव मोटाहल्दू का 20वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया यहां सांसद अजय भट्ट उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी जिला पंचायत सदस्य दीपा चंदोला समेत अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे वार्षिकोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी महालक्ष्मी मंदिर के महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र गोवा के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सामाजिक जीवन में नागरिक कर्तव्यों का पालन करने के लिए शिक्षा को पहली प्राथमिकता बताया उन्होंने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही सर्वांगीण विकास संभव है उन्होंने कहा कि आज स्कूलों में इस प्रकार की शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए जिससे बच्चा आगे बढ़कर अनुशासित बहादुर और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत बन सके उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं भाषा के समृद्ध होने से ही भारत में फिर से राम राज्य की स्थापना होगी और उन्हें विश्वास है कि यह दिन अवश्य आएगा कार्यक्रम में महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी तथा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने भी स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की तथा संस्कारवान शिक्षा पर विशेष बल दिया दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा कि बचपन में प्राप्त शिक्षा ही व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ाने का काम करती है विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर उमेश चंदोला ने सभी आए हुए अतिथियों का उपस्थित अभिभावकों एव उपस्थित जनता का आभार व्यक्त किया विद्यालय के प्रिंसिपल कृष्ण भट्ट चंदोला ने विद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों का जिक्र किया यहां जिला पंचायत सदस्य दीपा चंदोला पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला इंदर सिंह बिष्ट भास्कर भट्ट जगदीश पांडे, रोहन, मनमोहन पुरोहित सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती कौस्तुभ चंदोला समेत अनेकों क्षेत्रवासी मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन सुंदर कांडपाल तथा दिलीप बोरा ने संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम में स्कूल के बाल कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया गया
पूर्व मुख्यमंत्री ने किया लालकुआं में नगर कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन
बिंदुखत्ता राजस्व गांव महारैली में लहराया देश की आन बान शान का तिरंगा
बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर महारैली का आयोजन 10000 से ज्यादा ग्रामीणों ने भरी हुंकार