महालक्ष्मी मंदिर में 14 जनवरी को होगा विशाल भंडारे का आयोजन
अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर बेरी पड़ाव में 14 जनवरी को ब्रह्मलीन पवाहारी महामंडलेश्वर बालकृष्ण यति जी महाराज के पावन जन्म दिवस एवं माघ कृष्ण एकादशी के शुभ अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा यह जानकारी देते हुए महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी महाराज ने बताया कि

परम पूज्य पवाहारी महामंडलेश्वर स्वामी बालकृष्ण यति जी महाराज की पावन जयंती एवं माघ कृष्ण एकादशी 14 जनवरी को सुबह रुद्राभिषेक पूजन संगीतमय सुंदरकांड एवं गुरु पूजन के पश्चात दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में भक्त जनों से इस शुभ अवसर पर महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है
Advertisement
आरोपी भाजपा विधायक की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा
जीवन मूल्यों का प्रशिक्षण है स्काउट गाइड, रेलवे ने आयोजित किया विशेष चिंतन दिवस शिविर
पर्यावरण विद डॉक्टर आशुतोष पंत हुए उत्तराखंड गौरव से सम्मानित
इस वर्ष 2 मार्च को होगा होलिका दहन विस्तृत जानकारी दे रहे हैं ज्योतिषाचार्य पंडित त्रिभुवन उप्रेती