Advertisement

यहां महाकुंभ की तैयारी को लेकर हुई बैठक

ख़बर शेयर करें

महाकुंभ की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया मानव उत्थान सेवा समिति के तथावधान में यहां हल्द्वानी में सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज आश्रम में आयोजित बैठक में सत्संग के साथ-साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया इस दौरान महाकुंभ की तैयारी के संदर्भ में व्यापक विचार-विमर्श किया गया बताया गया कि तीन दिवसीय सद्भावना शिविर का प्रयागराज कुंभ में आयोजन किया जाएगा

जिसमें सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी हिस्सा लेंगे महात्मा प्रचारिका बाई जी ने इस संदर्भ में सत्संग की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला और महाकुंभ के अलावा आगामी होने वाले कार्यक्रम के संदर्भ में भी श्रद्धालुओं से बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की इस अवसर पर साध्वी मीना बहन ने भी सुंदर प्रवचन दिए यहां मुख्य रूप से महेश चंद्र पांडे अमर सिंह भदोरिया पीसी जोशी नारायण दत्त भट्ट ज्वाला प्रसाद पाठक कुंवर सिंह कोरंगा मोहन चंद्र जोशी जगदीश नाथ राम सिंह बिष्ट दीक्षित श्वेता शर्मा हिमानी रावत सत्यवती कश्यप दिव्या देवी समेत अनेकों श्रद्धालु मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad