श्राद्ध करने से मिलते हैं यह लाभ बता रहे हैं आचार्य प्रकाश बहुगुणा

ख़बर शेयर करें

।।पित्र पक्ष।।
अपने पूर्वजों का श्राद्ध कर्म करने से छः लाभ मिलते है।
आयु: पुत्रान् यश: स्वर्ग कीर्तिं पुष्टिं बलं श्रियम्।
पशुन् सौख्यं धनं धान्यं प्राप्नुयात् पितृपूजनात्।।
यमराज जी का कहना है कि श्राद्ध करने से छः पवित्र लाभ प्राप्त होते हैं।
1- श्राद्ध कर्म से मनुष्य की आयु बढ़ती है।
2- पितरगण मनुष्य को पुत्र प्रदान कर वंश का विस्तार करते हैं।
3- परिवार में धन-धान्य का अंबार लगा देते हैं।
4- श्राद्ध कर्म मनुष्य के शरीर में बल-पौरुष की वृद्धि करता है और यश व पुष्टि प्रदान करता है।
5- पितरगण स्वास्थ्य, बल, श्रेय, धन-धान्य आदि सभी सुख, स्वर्ग व मोक्ष प्रदान करते हैं।
6- श्रद्धापूर्वक श्राद्ध करने वाले के परिवार में कोई क्लेश नहीं रहता, वरन वह समस्त जगत को तृप्त कर देता है।