समाजसेवी विशाल वर्मा के नेतृत्व में तहसील में गरजे क्षेत्रवासी
हल्द्वानी: समाजसेवी विशाल वर्मा के नेतृत्व में बड़े बुजुर्गो, महिलाओं ने तहसील परिसर में तहसीलदार एवं पटवारी संजय प्रसाद के ख़िलाफ़ नारेबाजी, धरना प्रदर्शन किया
विशाल वर्मा ने बताया पटवारी संजय प्रसाद पिछले एक माह से अपने ऑफ़िस में नहीं मिल रहे जिससे महिलाओं, बड़े बुजुर्गो, को जन्म प्रमाण पत्र, जाती प्रमाण पत्र, उत्तरजीवी, आय प्रमाण पत्र, जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिये भी जनमानस को दर दर भटकना पड़ रहा हैं पटवारी संजय प्रसाद द्वारा अपना कार्य समय रहते नहीं किया जा रहा हैं जिससे जनमानस को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही तहसीलदार कुलदीप पांडेय से मिलकर पटवारी संजय प्रसाद को हटाने की मांग की गई जिसमें तहसीलदार कुलदीप पांडेय द्वारा आश्वासन दिया हैं पांच दिनों के भीतर पटवारी संजय प्रसाद का ट्रान्सफर कर अन्य पटवारी को कार्यभार सौंपा जायेगा
साथ ही विशाल वर्मा ने जन्म प्रमाण पत्र, जाती प्रमाण पत्र, उत्तरजीवी, आये प्रमाण पत्र, जैसी मूलभूत समस्याओं का जल्द ही निवारण करने की मांग की हैं