लालकुआं के अर्नव पंत ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

ख़बर शेयर करें

लालकुआं के पंत मेडिकोज के स्वामी गिरीश चंद्र पंत के बेटे अर्नव पंत ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर लाल कुआं व जनपद नैनीताल का गौरव बढ़ाया है अर्नव की कामयाबी पर सांसद अजय भट्ट विधायक डॉ मोहन बिष्ट मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद जी समेत अनेक गणमान्य लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए अर्नव पंत को शुभकामनाएं दी है अर्नव पंत चिल्ड्रंस एकेडमी स्कूल हल्दूचौड़ में कक्षा 6th के छात्र हैं राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सांसद अजय भट्ट विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल पूर्व विधायक नवीन चंद दुमका वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह खनवाल नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भुवन पांडे चिल्ड्रन स्कूल के प्रबंधक श्रीश पाठक, आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए अर्नव पंत तथा उनके माता-पिता गिरीश चंद्र पंत व श्रीमती अपाली पंत को शुभकामनाएं दी हैं