आस्था का केंद्र है बिंदुखत्ता का बिंदेश्वर महादेव मंदिर कल यहां लगेगा भव्य मेला तथा होगा सद्भावना सम्मेलन
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में गजब की धूम मची रहती है सुबह से ही श्रद्धालु जन बाबा भोलेनाथ के दरबार में जाकर शीश नवाते हैं तथा जलाभिषेक रुद्राभिषेक इत्यादि पूजन अर्चन कर अपना अभीष्ट प्राप्त करते हैं शिव और शक्ति की आराधना का यह महापर्व जिसे महाशिवरात्रि के नाम से जाना जाता है इसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता ह कुमाऊं में अनेक शिवालय हैं जहां सुबह से शाम तक गजब का उत्साह एवं श्रद्धालुओं का सैलाब दिखाई देता है कुमाऊं के ऐसे ही प्रमुख देवालय में एक है श्रीहंस प्रेम का आश्रम संजय नगर द्वितीय बिंदुखत्ता स्थित बिंदेश्वर महादेव मंदिर ,ईश्वर की आस्था समदर्शिता एवं न्यायशीलता के इस अति प्राचीन देवालय में महाशिवरात्रि पर विराट मेले का आयोजन होता है इस वर्ष यहां विराट मेले के साथ-साथ सद्भावना सम्मेलन का भी आयोजन होगा सुबह ब्रह्म मुहूर्त बेला से यहां जलाभिषेक रुद्राभिषेक शिवार्चन शुरू हो जाएगा तथा भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो जाएगी आश्रम परिसर में ही विशाल सद्भावना सम्मेलन का आयोजन होगा जिसे अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संत सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के द्वारा संबोधित किया जाएगा इधर महाशिवरात्रि पर्व एवं सद्भावना सम्मेलन की व्यवस्थाएं संभाल रहे महात्मा सत्यबोधानंद जी ने बताया कि बिंदेश्वर महादेव मंदिर शनि देव मंदिर श्री हंस मंदिर राम दरबार हनुमान मंदिर इत्यादि में पूजन अर्चन की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित तरीके से की जाएगी उन्होंने बताया कि कल के सद्भावना सम्मेलन में सदगुरुदेव श्री महाराज जी के ओजस्वी तथा कल्याणकारी विचारों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में संत महात्मा बाईंजन सेवक साधक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं
निरंतर बढ़ रहा है उत्तराखंड क्रांति दल का कारवां, आज इन लोगों ने ली दल की सदस्यता