निरंतर बढ़ रहा है उत्तराखंड क्रांति दल का कारवां, आज इन लोगों ने ली दल की सदस्यता
(आम आदमी पार्टी,नैनीताल व् अल्मोड़ा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव लोचन ने हलद्वानी में उत्तराखंड क्रांति दल की ली सदस्यता)
आज मुखानी स्थित पालकी बैंकट हाल में उत्तराखंड क्रान्ति दल द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया और ए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई नए लोगों ने दल की सदस्यता ली। बैठक में दल के संरक्षक खड़क सिंह बगडवाल, केंद्रीय संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चन्द्र शेखर कापड़ी, केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट,सेनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान व् अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने बताया की बैठक करने का मुख्य उदेश्य घर घर चर्चा, घर घर पर्चा अभियान को लेकर सभी पदाधिकारियों से विचार विमर्श करना व् दल की आगामी कार्यशालाओं को संचालित करना है। राजीव लोचन ने उत्तराखंड क्रान्ति दल की सदस्यता ली और अपने वक्तव्य में कहा की वे दल की रीती व् निति के अनुसार कार्य करने के लिए हमेशा आगे रहेंगे। राजीव लोचन पूर्व में नैनीताल व् अल्मोड़ा में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।वर्तमान में हलद्वानी रह रहे हैं।
सुरेश चन्द्र पाण्डे, बच्ची सिंह बिष्ट, विजय बत्रा, जगदीश चन्द्र उपाध्याय, अमित अग्रवाल व् वीरेंद्र सिंह बिष्ट, ने दल की सदस्यता ली और अपने अपने विचार व्यक्त किये। सभा में मौजूद लोगों में भुवन चन्द्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, केंद्रीय संगठन मंत्री श्याम सिंह, केंद्रीय मंत्री एन डी तिवारी, शम्भू दत्त जोशी, दिनेश चन्द्र आर्या, रवि वाल्मीकि, व् अन्य लोग रहे।
महाशिवरात्रि पर्व का क्या है विशेष महात्म्य, पढ़िए अखिलेश चमोला का आलेख