तीन दिवसीय बैसाखी महोत्सव कल से, मुख्यमंत्री धामी करेंगे प्रतिभाग
मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय बैसाखी महोत्सव की तैयारियां जोर-जोर से की जा रही है पूरे कार्यक्रम स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया है सत्संग पंडाल अतिथि पंडाल भोजन पांडाल स्वास्थ्य के साथ-साथ साहित्य स्टॉल के भी पंडाल बनाए गए है अंतर्राष्ट्रीय संत सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज द्वारा संचालित मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा प्रेम नगर हरिद्वार द्वारा 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक तीन दिवसीय बैसाखी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा

जिसमें सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी के अलावा अनेक दिव्य महान विभूतियों के ओजस्वी प्रवचन होंगे प्रथम दिवस पर उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रतिभाग करेंगे प्राप्त प्राप्त जानकारी के मुताबिक मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा बैसाखी महोत्सव को एक महत्वपूर्ण पर्व के रूप में मनाया जाता है जिसमें स्थानीय के अलावा देश के अनेक तीर्थ स्थान के संत महात्माओं के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन भी हिस्सा लेते हैं हरिद्वार के ऋषिकुल कॉलेज ग्राउंड में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक होने वाला महोत्सव प्रतिदिन सायं 6:00 बजे से 10:00 बजे तक चलेगा
मुख्यमंत्री ने किया हल्द्वानी में रन फॉर अवेयरनेस रैली का शुभारंभ