आठ दिवसीय निशुल्क शिविर में बच्चों को दिया जा रहा है अनेक कलाओं का प्रशिक्षण

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी, वार्ष्णेय निवास, सावित्री कॉलोनी, बरेली रोड पर वैश्य महिला समिति द्वारा आयोजित आठ दिवसीय बहुउद्देशीय निशुल्क शिविर का शुभारंभ हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को विभिन्न कलाओं में निपुण बनाना और उनकी छुट्टियों का सदुपयोग करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैश्य महासभा के अध्यक्ष रामबाबू जायसवाल और कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। उन्होंने वैश्य महिला समिति की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसी गतिविधियां समय-समय पर आयोजित होती रहती हैं, जिनसे सभी को प्रेरणा मिलनी चाहिए अध्यक्षता करते हुए वैश्य महिला समिति की अध्यक्ष मंजू वार्ष्णेय ने कहा कि समिति आगे भी ऐसे शिविर आयोजित करती रहेगी, ताकि बच्चे नई-नई कलाएं सीख सकें। उन्होंने बच्चों द्वारा पहले ही प्रयास में लगाई गई ऐपन और मेहंदी की खूब तारीफ की, जो देखने लायक थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐपन उत्तराखंड की पारंपरिक कला है, जिसे हमें संरक्षित और बढ़ावा देना चाहिए कोषाध्यक्ष मनोरमा खंडेलवाल और महामंत्री स्नेहलता गुप्ता ने भी बच्चों के उत्साहपूर्ण प्रदर्शन की प्रशंसा की तथा उन्हें बधाई दी। शिविर की शुरुआत ऐपन और मेहंदी सिखाने से हुई, जिसमें बच्चों ने बड़ी लगन दिखाई।इस अवसर पर युवा वैश्य महासभा के अध्यक्ष अतुल जायसवाल, महामंत्री कपिल अग्रहरि, जलज वार्ष्णेय के अलावा वैश्य महिला समिति की पूर्व कोषाध्यक्ष शशि खंडेलवाल, मीडिया प्रभारी रश्मि गुप्ता व प्रियंका वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा गुप्ता, मंत्री ज्योति देवल, सोनी गुप्ता, तृप्ति वार्ष्णेय, पूजा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
यह शिविर आठ दिनों तक सुचारू रूप से चलेगा, जिसमें बच्चे विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण लेंगे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad