राजस्व गांव की मांग को लेकर उमड़ा जन सैलाब

ख़बर शेयर करें

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने की मांग को लेकर आज वन अधिकार समिति एवं पूर्व सैनिक संगठन के संयुक्त तत्वाधान में बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों ने लाल कुआं तहसील प्रांगण में धरना दिया इस दौरान उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी प्रेषित किया गया दिए गए ज्ञापन में बिंदुखत्ता राजस्व गांव के संदर्भ में अब तक अधिसूचना जारी नहीं किए जाने पर आक्रोश जताया गया है

यह भी पढ़ें 👉  डॉ आशुतोष पंत ने बांटे मुक्तेश्वर में अखरोट के पौधे

तथा जनभावना का सम्मान करते हुए अविलंब बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग की गई है पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज बड़ी संख्या में लोग तहसील परिसर में पहुंचे तथा सभी ने एक स्वर में बिंदुखत्ता को अविलंब राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग की ग्रामीणों का उत्साह इस कदर था कि कपकपाती ठंड तथा घने कोहरे के बावजूद बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल

यहां मुख्य रूप से अर्जुन नाथ गोस्वामी श्याम सिंह रावत बसंत पांडे उमेश भट्ट कविराज धामी प्रमोद कलोनी कुंदन सिंह मेहता सुरेंद्र सिंह लोटनी कुंदन सिंह चुफाल भरत नेगी बलवंत सिंह बिष्ट नंदन दुर्गापाल हरेंद्र सिंह बोरा रमेश गोस्वामी चंद्र सिंह दानू राजेंद्र चौहान प्रदीप सिंह बथ्याल, प्रताप सिंह इंदर सिंह पनेरी दीपक नेगी धर्म सिंह रमोला कैप्टन कुंदन सिंह, दीवान सिंह कोरंगा प्रेम सिंह कोरंगा बलवंत कोरंगा लक्ष्मण सिंह नैनवाल प्रकाश मिश्रा हरीश रजवार राजेंद्र बिष्ट बलवंत परिहार भुवन जोशी किशन बघरी गोविंद जीना हीरा सिंह बृजमोहन जोशी रणजीत सिंह गड़िया पुष्कर दानू गिरधर बम कमल सिंह दानू गंगा सिंह मेहता भवान सिंह मेहरा दीपक जोशी गोपाल नेगी हर्ष बिष्ट समेत अनेकों लोगों के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी मौजूद रही