डीएम वंदना ने किया पैदल भ्रमण अब ऐसा बनेगा भवाली शहर
भवाली। जिलाधिकारी वंदना ने भवाली में हो रहे विकास कार्यों के जल्द मूर्त रूप लेने की बात कही कहा कि नगर में विभिन्न विकास योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा जिसके तहत मुख्य बाजार व ऊपरी बाजार में देहरादून की तर्ज पर एक जैसे साइन बोर्ड बनाने के साथ ही बाजार के घरों को पहाड़ी रंगों की शैली में रंगने के लिए जिलाधिकारी ने नगरपालिका को निर्देशित किया कहा कि मुख्यमंत्री धामी की घोषणा के अंतर्गत 546 लाख से बन रहे कैंची बायपास के साथ पार्किंग मॉल भी जल्द मूर्त रूप लेगा

जिलाधिकारी वंदना ने देर शाम नगर का स्थलीय निरीक्षण किया जिसपर जनता ने उनको नगर की विभिन्न छोटी छोटी समस्याओं से भी अवगत कराया जिलाधिकारी के पैदल भ्रमण के दौरान ही जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर मौके पर कई समस्याओं का त्वरित समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए वही होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कपिल सहित कारोबारियों व स्थानीय जनता ने जिलाधिकारी की कार्यशैली की सराहना की स्थानीय जनता ने पुष्प गुच्छ व व अंग वस्त्र देकर जिलाधिकारी का अभिवादन किया। इस दौरान प्रकाश आर्या शिवांशु जोशी पंकज अखिलेश सेमवाल जुगल मठपाल दयाल आर्या संजय वर्मा नंदकिशोर पांडेय विजय कुमार लेवेंद्र क्विरा महेश जोशी रमेश जोशी मुकेश कुमार संजू जोशी पवन रावत भावेश तिवारी कबीर साह नीरज रावत कमल गोस्वामी सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे
हल्दूचौड़ में आज शोभा यात्रा के साथ होगी गणेश महोत्सव की शुरुआत, समाजसेवी चंदन भारती के आवास से निकलेगी शोभायात्रा
मानव उत्थान सेवा समिति ने रुद्रपुर में किया भव्य सत्संग समारोह का आयोजन
बिंदुखत्ता में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कल 14 सितंबर को
बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर कांग्रेस नीत इंडिया गठबंधन ने कर दिया बड़ा ऐलान
हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज का जन्मोत्सव