डीआरएम रेलवे ने दी होली की शुभकामनाएं यात्रियों से करी यह अपील

ख़बर शेयर करें

बरेली :रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति सदैव संवेदनशील है। होली त्यौहार के अवसर पर सभी सम्मानित रेल यात्रियों को मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा ने होली की हार्दिक २ाुभकामनाएँ देते हुए आमजन से अपील की है कि चलती गाड़ी पर गोबर, कीचड़, पत्थर आदि न फेकंें। इससे यात्री एवं रेलकर्मी घायल हो सकते है। स्टेशन एवं गाड़ियों में स्वच्छता बनाये रखने में रेल प्रशासन को सहयोग करें। यात्रीगण गाड़ियों की छत, कप्लिंग पर बैठकर अथवा पायदान पर लटक कर यात्रा न करें।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान पर हुए हमले की निंदा , ट्रंप तथा नेतन्याहू का पुतला फूंका

स्टेशन पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिये पैदल उपरिगामी पुल का उपयोग करें। यात्रा के दौरान किसी भी अपरिचित व्यक्ति से खाद्य सामग्री स्वीकार न करें, इसमें जहर मिला हो सकता है। यात्रा टिकट हेतु दलालों के चंगुल में न फंसे, यात्रा टिकट सदैव रेलवे टिकट काउन्टर अथवा ‘‘रेल वन एप व आई.आर.सी.टी.सी.‘‘ के वेबसाइट या आई.आर.सी.टी.सी. के अधिकृत एजेन्ट से प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें 👉  मां पूर्णागिरि के दर्शनों के पश्चात नेपाल स्थित इस मंदिर का दर्शन भी होता है अनिवार्य

प्रमुख नगरों के लिये होली विशेष गाड़ियों का संचलन किया जा रहा है। इन गाड़ियों में बर्थ आरक्षित करा कर अपनी यात्रा को सुखद बनावें। यात्रा के दौरान किसी भी सहायता के लिये हेल्प लाइन नम्बर 139 डायल करें।

यह भी पढ़ें 👉  डीआरएम ने किया इन रेल कर्मियों को सम्मानित

(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad