सोशल मीडिया पर छवि धूमिल होने पर युवक ने सल्फास खाकर दी जान
लालकुआं क्षेत्र के बिंदुखत्ता गांव में झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया गया जिससे आहत 30 वर्षीय युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली फिलहाल सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आ रही खबर के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से आहत युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। युवक ने सल्फास खाकर जान दे दी। इस घटना के बाद परिजनों ने वीडियो बनाने और वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मृतक की पहचान रावत नगर, बिन्दुखत्ता निवासी 30 वर्षीय दीपक सिंह मेहता के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले दीपक को रास्ते में रोककर कच्ची शराब के शक में जांच की गई थी। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया
दीपक के भाई परवीन सिंह मेहता का आरोप है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद वह गहरे मानसिक तनाव में चला गया था। उन्होंने कहा कि अगर कोई संदेह था तो वीडियो पुलिस को सौंपना चाहिए था, लेकिन उसे सोशल मीडिया पर फैलाकर उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया गया।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कैंची धाम दर्शनार्थियों को दिया तोहफा, 15 जून से पूर्व होगा वैली ब्रिज का निर्माण
उत्तराखंड में होने वाली विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल को