भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट के प्रयासों से दिव्यांग जीवन की जिंदगी हुई आसान, इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर मिलते ही खुशी से छलछला गईं जीवन की आंखें
एक के बाद एक समाज सेवा के कार्यों में संलग्न रहने वाले भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र बिष्ट ने आज एक और नेक काम को अंजाम दिया है इसके तहत उनके द्वारा एक दिव्यांग व्यक्ति के जीवन में खुशियां लाते हुए उन्हें इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर प्रदान करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई तिवारी नगर बिंदुखत्ता निवासी जीवन सिंह दिव्यांग हैं और कार रोड में एक छोटी सी दुकान चला कर अपने व अपने आश्रितों की आजीविका चलाते हैं भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट ने उन्हें इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर देने का मन बनवाया ताकि जीवन सिंह अपने घर से दुकान तक आसानी से आ जा सके तथा किसी अन्य पर उन्हें डिपेंड ना होना पड़े और बस यही से इस नेक काम की शुरुआत हुई

जीवन सिंह के द्वारा समाज कल्याण विभाग को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर चाहने हेतु प्रार्थना पत्र दिलवाया गया समाज कल्याण विभाग उत्तराखंड सरकार के सचिव को दिया गया यह पत्र मील का पत्थर साबित हुआ और अनेक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आखिरकार जीवन सिंह को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर प्राप्त हुआ क्षेत्र में दिव्यांग जीवन सिंह को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर प्रदान करवाएं जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले देवेंद्र बिष्ट की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं देवेंद्र बिष्ट ने भरोसा दिलाया है कि उन्होंने अपने जीवन में जो परोपकार का लक्ष्य बना रखा है उस पर सदैव आगे बढ़ते जाएंगे उन्होंने जीवन को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर दिलवाने में जिन-जिन ने भी सहयोग प्रदान किया उन सभी का आभार व्यक्त किया है
स्वराज हिंद फौज के संस्थापक अध्यक्ष सुशील भट्ट ने गैस की कालाबाजारी पर जताई चिंता, एसपी सिटी के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन
बिंदुखत्ता की मेधावी छात्रा खुशी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन