इस वजह से की गई थी योगा ट्रेनर की हत्या पुलिस ने किया खुलासा

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में महिला योगा ट्रेनर की हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नैनीताल पुलिस ने 19 अगस्त को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का राज़ खोल दिया।

3 अगस्त को दीपा मेर निवासी हल्दूचौड़ ने थाना मुखानी में तहरीर दी थी कि उनकी पुत्री ज्योति मेर (योगा ट्रेनर) की हत्या कर दी गई है। परिवार ने संदेह अजय यदुवंशी और उसके भाई अभय यदुवंशी उर्फ राजा पर जताया था।

यह भी पढ़ें 👉  आज का पंचांग

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसमें संदिग्ध युवक घटनास्थल से निकलता हुआ दिखाई दिया, जिसकी पहचान अभय कुमार (24 वर्ष, निवासी पश्चिमी चम्पारण, बिहार) के रूप में हुई। पुलिस टीम ने तलाश के लिए नेपाल तक दबिश दी और अंततः अभियुक्त को नगला तिराहे से पकड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  यहां 22 फरवरी को होगा विराट हिंदू सम्मेलन,जोरदार तैयारी

पूछताछ में अभय ने स्वीकार किया कि योगा सेंटर चलाने को लेकर उसके और भाई अजय के बीच विवाद था। अजय और ज्योति के नज़दीकी संबंधों के चलते उसने अभय को आर्थिक रूप से अलग कर दिया था। इसी खुन्नस में अभय ने ज्योति की उसके कमरे में दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी और नेपाल भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  भाकपा (माले)का भाजपा सरकार पर हमला

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद कर लिया है। सफल गिरफ्तारी पर पुलिस टीम को ₹2500 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad