देश की राजनीति में अहम रोल अदा करेगा इन पांच राज्यों का चुनाव परिणाम

ख़बर शेयर करें


देश की राजनीति में अहम रोल अदा करेगा पांच राज्यों का चुनाव परिणाम
पश्चिम बंगाल असम तमिलनाडु केरल एवं केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनावी बिगुल बज चुका है प्रचार अभियान जोर-शोर से चल रहा है पूरे देश की नजरे पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर टिकी हुई है और सबसे ज्यादा उत्सुकता पश्चिम बंगाल को लेकर है जहां एस आई आर के बाद कई लाख वोट वोटर लिस्ट से हटे हैं अब यह किसको लाभ पहुंचाएगा अथवा किसे नुकसान होगा इसको लेकर के भी अटकलें लगने लगी हैं इसके अलावा असम तमिलनाडु केरल के चुनाव परिणाम पर भी उत्सुकता बनी हुई है पश्चिम बंगाल में 23 व 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटों पर मतदान होगा असम केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा असम में 126 केरल में 140 जबकि पांडिचेरी में 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा इसके अलावा तमिलनाडु में 30 अप्रैल को मतदान होगा यहां 234 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न कराया जाएगा पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा ने धुआंधार तैयारी की है और अब की दफा ममता बनर्जी का किला ढहाने की पूरी कोशिश की जा रही है जबकि ममता बनर्जी ने वहां लोकल फेक्टर को हवा देकर के अपनी स्थिति को मजबूत बना रखा है देखना होगा कि केंद्र का डबल इंजन का फार्मूला पश्चिम बंगाल की जनता को रास आता है या लोकल में दीदी के नाम से मशहूर ममता बनर्जी का जादू उनके सिर चढ़कर बोलेगा असम का चुनाव परिणाम भी काफी दिलचस्प होगा यहां भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का दोबारा से सत्ता में बने रहना अपने आप में मजबूत चुनौती होगा जबकि कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी यहां जबरदस्त प्रचार प्रसार के साथ-साथ असम सरकार पर जबर्दस्त प्रहार कर रहे हैं केरल का मुख्य मुकाबला वाम दलों से युक्त एलडीएफ तथा कांग्रेस गठबंधन की यूडीएफ के बीच है कुल मिलाकर पांच राज्यों का चुनाव परिणाम देश के राजनीति में बहुत कुछ तय करेगा यह आने वाले समय में राज्यों केविधानसभा चुनाव में भी चुनावी माहौल बनाएगा जबकि 2029 का भी चुनाव परिणाम बहुत कुछ इसके नतीजे पर निर्भर करेगा ऐसे में पांच राज्यों के चुनाव परिणाम जो 4 मई को आने वाले हैं 4 मई का दिन देश की राजनीति का अहम दिन बनने जा रहा है