यहां वाहन से टकराकर घायल हुआ हाथी
हल्द्वानी से जसवीर उत्तराखंडी की रिपोर्ट
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गजराज गंभीर रूप से घायल हो गए गजराज के एक पांव में गंभीर चोट है मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने स्वास्थ्य महकमे के साथ घायल हाथी का उपचार शुरू कर दिया है जानकारी के मुताबिक रामपुर रोड बेल बाबा मंदिर से तकरीबन 200 मीटर आगे वन विभाग के बैरियर के पास विगत रात्रि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक हाथी घायल हो गया जिससे उसका एक पाव जख्मी हुआ है सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने चिकित्सा दल के साथ हाथी को सड़क से किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचा कर उसका उपचार शुरू कर दिया है फिलहाल उपचार जारी है उपचार स्थल पर फिलहाल किसी को भी जानने की अनुमति नहीं दी गई है इसलिए अभी विस्तृत जानकारी ज्यादा प्राप्त नहीं हुई है
Advertisement
पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध पर सद्गुरुदेव सतपाल महाराज ने जताई चिंता कहा विश्व शांति के लिए हो विशेष पूजा अर्चना
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी ने समीक्षा बैठक में दिए यह निर्देश
लालकुआं में धूमधाम से मनाया गया मातृशक्ति दिवस एवं हनुमान जन्मोत्सव