एलपीजी को लेकर लालकुआं में भी मारामारी

ख़बर शेयर करें

एलपीजी गैस सिलेंडर के संभावित संकट को देखते हुए लोगों में जबरदस्त अफरातफरी का माहौल है पूर्व में 25 दिन के अंदर गैस सिलेंडर मिलने के फरमान के बाद अब नए फरमान के तहत शहरी क्षेत्र में 25 दिन के पश्चात तथा ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन के पश्चात गैस सिलेंडर मिलने के आदेश के बाद लोगों में और अधिक अफरातफरी देखी जा रही है हर घर में हर चौराहे में हर जगह लगभग लगभग यही चर्चा है कि आने वाले समय में क्या होगा ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध की आंच यहां भी साफ दिखाई दे रही है हालांकि गैस एजेंसी संचालकों के मुताबिक सिलेंडर निर्धारित एवं पर्याप्त मात्रा में आ रहे हैं लोगों को किसी प्रकार के घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन हड़बड़ी में लोग ज्यादा दिखाई दे रहे हैं लाल कुआं में फॉरेस्ट कंपाउंड में आज जैसे ही गैस डिलीवरी वाहन पहुंचा लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हालांकि सरकार में बैठे जिम्मेदार लोग एवं प्रशासनिक अधिकारी बराबर संयम बरतने की अपील कर रहे हैं और गैस सिलेंडर में किसी प्रकार की कमी नहीं होने का भी दावा कर रहे हैं अधिकांश लोगों ने दुकानदारों ने चाय की बिक्री भी बंद कर दी है कुल मिलाकर हालात यही रहे तो इससे होटल रेस्टोरेंट आदि व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना है