पूर्व मुख्यमंत्री ने किया लालकुआं में नगर कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा कल लाल कुआं नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय का उद्घाटन किया गया इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व नगर अध्यक्ष विशाल झा एवं व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश चौधरी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दोनों ही का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा संगठन को मजबूत किए जाने का आह्वान किया इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे महामंत्री शाहिद सिद्दीकी, बीना जोशी वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह खनवाल, गिरधर बम खीमानंद दुम्का आदि उपस्थित रहे