खुशखबरी : 25 फरवरी से हर बुधवार को चलेगी काठगोदाम -मुंबई सेंट्रल ट्रेन

ख़बर शेयर करें

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल

बरेली, 21 फरवरी, 2026ः रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 09075/09076 मुम्बई सेण्ट्रल-काठगोदाम-मुम्बई सेण्ट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी 09075 मुम्बई सेण्ट्रल-काठगोदाम गाड़ी मुम्बई सेण्ट्रल से 25 फरवरी तथा 04, 11, 18 एवं 25 मार्च 2026 तक प्रत्येक बुधवार को तथा 09076 काठगोदाम-मुम्बई सेण्ट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी काठगोदाम से 26 फरवरी तथा 05, 12, 19 एवं 26 मार्च 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को 05 फेरों के लिए संचलन निम्वत किया जायेगा ।

09075 मुम्बई सेण्ट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक बुधवार को मुम्बई सेण्ट्रल से 10.55 बजे, बोरीवली से 11.25 बजे, वापी से 13.02 बजे, बलसाड़ से 13.24 बजे, सूरत से 14.17 बजे, बड़ोदरा से 16.15 बजे, गोधरा से 17.30 बजे, रतलाम से 20.25 बजे, नागदा से 22.05 बजे, दूसरे दिन कोटा से 00.45 बजे, गंगापुर सिटी से 02.52 बजे, हिण्डौन सिटी से 03.25 बजे, भरतपुर से 05.05 बजे, मथुरा जंo से 07.00 बजे, हाथरस सिटी से 07.44 बजे, कासगंज से 09.10 बजे, बदायूँ से 09.48 बजे, बरेली जं0 से 10.50 बजे, बरेली सिटी से 11.05 बजे, इज्जतनगर से 11.25 बजे, बहेड़ी से 12.22 बजे, किच्छा से 12.40 बजे, लालकुआँ से 13.15 बजे तथा हल्द्वानी से 13.50 बजे प्रस्थान कर काठगोदाम 14.30 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  आज का पंचांग

वापसी में 09076 काठगोदाम-मुम्बई सेण्ट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक गुरुवार को काठगोदाम से 17.30 बजे, हल्द्वानी से 17.52 बजे, लालकुआँ से 18.33 बजे, किच्छा से 19.09 बजे, बहेड़ी से 19.30 बजे, इज्जतनगर से 20.08 बजे, बरेली सिटी से 20.23 बजे, बरेली जं0 से 20.47 बजे, बदायूँ से 21.31 बजे, कासगंज से 22.40 बजे, हाथरस सिटी से 23.50 बजे तथा दूसरे दिन मथुरा जंo से 01.15 बजे, भरतपुर से 03.10 बजे, हिण्डौन सिटी से 04.05 बजे, गंगापुर सिटी से 04.45 बजे, कोटा से 06.45 बजे, नागदा से 10.05 बजे, रतलाम से 10.40 बजे, गोधरा से 13.40 बजे, बड़ोदरा से 14.45 बजे, सूरत से 16.50 बजे, बलसाड़ से 17.42 बजे, वापी से 18.06 बजे तथा बोरीवली से 20.06 बजे प्रस्थान कर मुम्बई सेण्ट्रल 21.00 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  यहां 22 फरवरी को होगा विराट हिंदू सम्मेलन,जोरदार तैयारी

इस गाड़ी की संरचना में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 तथा जीएसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने संभाला मोर्चा

(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad