श्री हंस प्रेम योग आश्रम बिंदेश्वर महादेव मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा

ख़बर शेयर करें

बिंदुखत्ता में सद्भावना सम्मेलन की पूर्व बेला पर आज भव्य मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया मंगल कलश यात्रा में सैकड़ो महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित होकर मंगल कलश धारण किया भव्य मंगल कलश यात्रा श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर द्वितीय बिंदुखत्ता स्थित बिंदेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई और बिंदुखत्ता के संजय नगर पुरानाखत्ता तिवारी नगर आदि मार्गो से गुजरते हुए वापस बिंदेश्वर महादेव मंदिर पहुंची

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले से 5 अपराधी हुए जिला बदर 6 महीने तक जिले में नहीं होगी एंट्री

कलश यात्रा का माहौल भक्ति रस से गुंजायमान रहा और संत महात्माओं की अगुवाई में श्रद्धालु भक्तजन इंसान का इंसान से हो भाई चारा यही पैगाम हमारा तथा आत्मज्ञान कहां मिलेगा सद्गुरु के दरबार में जैसे जय घोष लगाकर माहौल को गुंजायमान बना रहे थे कलश यात्रा निर्धारित समय पर 10:00 बजे से शुरू हुई और तकरीबन 1:00 बजे वापस भ्रमण कर मंदिर पहुंची इस अवसर पर जगह-जगह क्षेत्र वासियों द्वारा कलश यात्रा का स्वागत किया गया

यह भी पढ़ें 👉  आस्था का केंद्र है बिंदुखत्ता का बिंदेश्वर महादेव मंदिर कल यहां लगेगा भव्य मेला तथा होगा सद्भावना सम्मेलन

यहा मुख्य रूप से कार्यक्रम के संयोजक महात्मा सत्यबोधानंद जी प्रचारिका बाई जी गुंजन बाई करुणा बाई मर्यादा बाई हेमंती बाई इंद्रावती बाई तारा मती बाई महात्मा हरिसंतोषानंद जी प्रभाकरानंद जी आलोकनंद जी नित्यानंद जी विद्वतानंद जी मानसानंद जी संतोष यादव रमेश पलडिया जीवन सिंह रावत गणेश उप्रेती भुवन चंद भट्ट कन्हैया सिंह जगबीर सिंह स्वामीनाथ पंडित शंभू दत्त नैनवाल भगवान दास वर्मा उमेश पंडित देव सिंह राणा दिनेश कुमार मिश्रा ओम प्रकाश यादव धीर सिंह नंदन सिंह प्रकाश भट्ट धुरंधर सिंह गणेश उप्रेती जवाहर सिंह दानू बसंती दानू गोविंदी देवी पुष्पा भट्ट अंजलि नेगी श्वेता शर्मा हिमानी रावत रूबी पंडित नंदी उप्रेती बसंती दानू गीता परिहार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे