बिंदेश्वर महादेव मंदिर से निकलेगी 14 फरवरी को भव्य कलश यात्रा
श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर द्वितीय बिंदुखत्ता में 14 फरवरी को भव्य मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा यह जानकारी देते हुए सद्भावना सम्मेलन के मुख्य संयोजक महात्मा सत्यबोधानंद जी ने बताया कि 15 फरवरी को विराट सद्भावना सम्मेलन से एक दिन पूर्व 14 फरवरी को सुबह बिंदेश्वर महादेव मंदिर से 9:00 बजे से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी उन्होंने बताया कि 14 फरवरी की शाम 4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक आश्रम में सत्संग समारोह एवं संत सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा उन्होंने बताया कि संत सम्मेलन में विभिन्न तीर्थ स्थलों से आए आत्म अनुभवी ज्ञानी संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा महात्मा सत्यबोधानंद जी ने कहा है कि कलश यात्रा में हिस्सा लेने वाली मातृशक्ति पारंपरिक परिधानों से सज धज कर मंगल कलश धारण करेंगी
विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में हिस्सा लिया