यहां बिच्छू घास लेकर महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में कहीं अवैध शराब तो कहीं लाइसेंस धारी शराब की दुकानों का भी विरोध होने लगा है एक बार फिर से नारी शक्ति शराब के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है महिलाओं ने बिच्छू घास लेकर जोरदार प्रदर्शन किया आबकारी महकमे पर गुमराह करने का आरोप लगाया ।बेरीनाग तहसील मुख्यालय से 10किलोमीटर दूरी उडियारी बैंड कस्बे में शराब की दुकान खोलने भनक लगते ही सोमवार को दोपहर 2बजे अस्कोट कर्णप्रयाग मोटर मार्ग में उडियारी बैंड कस्बे में ग्राम प्रधान हेमा महरा के नेतृत्व में दर्जनों महिलायें बिच्छू घास लेकर बैठ गई और इस दौरान स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि के द्वारा बार झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। आबकारी विभाग के द्वारा फिर से दुकान खोलने की विज्ञप्ति जारी की जा रही है। इस मौके पर दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्या पहुंचे ओर महिलाओं ने शराब की दुकान निरस्त करने की मांग रखी। दर्जा राज्य मंत्री शराब की दुकान नही खोलने का आश्वासन दिया। महिलाओं के द्वारा जब तक शराब की दुकान निरस्त नहीं हो जाती है तब तक आन्दोलन जारी रखने की बात कही। इस दौरान पूर्व विधायक मीना गंगोला धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंची और महिलाओं को शराब दुकान नहीं खोलने की बात कही और मौके से जिलाधिकारी फोन कर महिलाओं के द्वारा किये जा रहे धरना प्रदर्शन की जानकारी दी और शराब की दुकान निरस्त करने की बात रखी। इस मौके पर महिलाओं ने जब तक दुकान निरस्त नही होती है तब तक आन्दोलन जारी रखने की बात कही। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, पूर्व अनुसचिव करम राम, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण कार्की, महिला मंगल दल अध्यक्ष ममता महरा,निर्मला चुफाल, मुन्नी, रमा, दीपा, कमला, हंसा, नीमा,मोहित महरा, राजेंद्र सिंह, हरीश वर्मा,मनीष शाह, हरीश चुफाल, भूपेंद्र सिंह, गजेन्द्र सिंह सहित आदि मौजूद रहे।महिलाओं के विरोध को देखते हुए बेरीनाग कोतवाली से बड़ी संख्या में पुलिस पहुची