24 फरवरी से होलाष्टक शुरू, मार्च की इस तारीख को होगी छरड़ी
24 फरवरी 2026 से होलाष्टक प्रारम्भ, इसी दिन श्री महाकाली मंदिर गंगोलीहाट में चीर बंधन होगा, 27 फरवरी 2026 शुक्रवार को होगी आंवला एकादशी व्रत, रंग धारण, ग्रामीण अंचलों में चीर बंधन, ध्वजारोहण, चीर बंधन, ध्वजारोहण, रंग पडने का शुभ मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 32 मिनट से पहले, 11 बजकर 32 मिनट प्रातः से रात्री 10 बजकर 33 मिनट तक भद्रा रहेगी ।। इस बार होलिका दहन पर विवाद की स्थिति रहेगी, 03 मार्च को प्रदोष में पूर्णिमा प्राप्त न होने से तथा ग्रहण होने के कारण 02 मार्च 2026 को होलिका दहन प्रदोष काल में किया जाना उचित है होलिका दहन का समय सायं 06 बजकर 09 मिनट से रात्री 08 बजकर 39 मिनट के मध्य तक। भद्रा का पुच्छकाल रात्री 01 बजकर 26 मिनट से रात्री 02 बजकर 35 मिनट तक है। 03 मार्च 2926 को खग्रास चंद्रग्रहण है जो सायंकाल 06 बजकर 17 मिनट पर दिखाई देगा। यह ग्रहण दोपहर बाद 03 बजकर 20 मिनट पर स्पर्श कर 05 बजकर 03 मिनट पर मध्य होकर 06 बजकर 47 मिनट पर मोक्ष होगा। यह सभी जगह दिखाई देगा इसका सूतक प्रभावी रहेगा। इसका सूतक प्रातः 06 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा इस अवधि में सभी धार्मिक कार्य नही होंगें।। होली छरडी निर्णय—– कुमाऊनी होली छरडी परम्परा के के अनुसार चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि 04 मार्च 2026 बुधवार को होली छरडी मनाई जायेगी।। ।। राशि अनुसार रंग– मेष–लाल, नारंगी, गुलाबी, वृष— सफेद, पीला, मिथुन–हरा, आसमानी, कर्क— सफेद, पीला, हरा, सिंह— लाल, गुलाबी, कन्या— हरा, लाल, नीला, तुला—- सफेद, हरा, बैगनी, वृश्चिक— गुलाबी, लाल, नारंगी, धनु— पीला, सफेद, लाल, मकर—- बैगनी, नीला, कुंभ— नीला, सफेद, हरा, मीन— पीला, लाल, सफेद,।। पं त्रिभुवन उप्रेती संस्कार ज्योतिष भाग्य दर्पण नया बाजार हल्दूचौड हल्द्वानी नैनीताल।। 🕉️🙏🕉️
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में कांटे की टक्कर अरुण बिष्ट बने अध्यक्ष सचिव पद पर संजय सुयाल ने की जीत हासिल
रेलवे ने किया हिंदी संगोष्ठी का आयोजन