बिंदुखत्ता के बहुचर्चित दीपक की मौत के मामले में मृतक के भाई ने गांव के ही कुछ लोगों को आरोपी ठहराते हुए तहरीर दर्ज की
बिंदुखत्ता के रावत नगर गांव के युवक द्वारा 29 मार्च को जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में मृतक के भाई ने गांव के ही कुछ लोगों को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए लालकुआं कोतवाली में तहरीर दी है दी गई तहरीर में मृतक दीपक सिंह मेहता के भाई प्रवीण मेहता पुत्र माधो सिंह मेहता का कहना है कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा दीपक का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था जिसके बाद वह बेहद अवसाद में आ गया और उसने जहरीला पदार्थ खा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली तहरीर में गांव की कुछ महिलाओं पर भी आरोप लगाए गए हैं
आठ दिवसीय निशुल्क शिविर में बच्चों को दिया जा रहा है अनेक कलाओं का प्रशिक्षण