दिल्ली में मजबूत सियासी विकल्प के रूप में उभरेगा भारत गठबंधन: उप्रेती

ख़बर शेयर करें

भारत की लोग जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्व अपर सचिव लोकायुक्त उत्तराखंड जीवन चंद्र उप्रेती को दिल्ली के नवगठित राजनीतिक संगठन भारत गठबंधन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए पूर्वी दिल्ली का प्रभारी नियुक्त किया गया है श्री उप्रेती से अपेक्षा की गई है कि दिल्ली में फरवरी माह में होने वाले विधानसभा चुनाव में वह भारत गठबंधन को सशक्त रणनीति तय कर मजबूती प्रदान करेंगे ताकि आगामी समय में समान विचारधारा वाले क्षेत्रीय दलों का संयुक्त गठबंधन एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना करें इधर श्री उप्रेति ने दूरभाष पर भारत गठबंधन के संदर्भ में विस्तार से चर्चा करते बताया कि दिल्ली देश की राजधानी होने के कारण विशेष महत्व रखती है। घोषणा पत्र दिल्ली जन शक्ति और उनकी आकांक्षाओं की संजीवनी है ।
इसमें प्रवासी श्रमिकों की चुनौतियों से निपटना ,किफायती आवास, रोजगार, चिकित्सा सुविधा प्रदान करना। दिल्ली जल एवं यमुना नीति के अंतर्गत स्वच्छ जल, सफाई ,नदी के किनारे वृक्षारोपण ,सौंदर्य करण एवं योग स्थलों का निर्माण करना। दिल्ली संविदा कर्मचारियों की नीति, के अंतर्गत अस्थाई कर्मचारियों को , आंगनबाड़ी तथा आशा कार्यकर्ताओं , सहित ग्रुप ई बनाकर सम्मिलित करना ।श्रमिक मजदूर, रिक्शा ,टैक्सी ,सिविल डिफेंस एवं छोटे दुकानदार एवं कमजोर वर्ग के लिए दीर्घकालीन हित हेतु कार्य। दिल्ली औद्योगिक नीति के तहत इसे विश्व का एक उन्नत केंद्र बनाना। युवा रोजगार एवं स्वरोजगार नीति लागू करना। दिल्ली प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा नीति के तहत कक्षा 1 से 12 तक शिक्षा खर्च की आपूर्ति ,शिक्षा व्यवस्था सुधार आदि। यातायात ,सड़क सुरक्षा ,सार्वजनिक परिवहन, डीटीसी,मेट्रो , आर टी ओ योजना आदि नीति। वरिष्ठ नागरिकों का व विकलांग दिव्यांग नीति। दिल्ली महिला एवं बाल विकास नीति ।दिल्ली स्लैम जेजे क्लस्टर विकास। दिल्ली पीने का पानी। दिल्ली हेल्थ केयर ,सार्वजनिक स्वास्थ्य। मुफ्त योजनाओं के बेहतर विकल्प, कानून व्यवस्था, दिल्ली ग्राम क्षेत्र विकास ,दिल्ली प्रशासनिक सुधार, नशा मुक्ति ,बिजली और ऊर्जा आपूर्ति ,पार्क बगीचे और जंगल पर्यावरण नीति, नगर नियोजन और अवैध कॉलोनी को सुव्यवस्थित करना, दिल्ली स्वस्थ स्वास्थ्य नीति, दिल्ली कचरा प्रबंधन ,सशक्त लोकपाल व सत्ता का विकेंद्रीकरण आदि महत्वपूर्ण बिंदु अंकित किए गए हैं।
**

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad