बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती

ख़बर शेयर करें

भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव,पर्वतीय महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष, भारत गठबंधन के राष्ट्रीय सहसंयोजक , गौ रक्षा आंदोलन के राष्ट्रीय दायित्वान पदाधिकारी तथा नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय सीट से सांसद प्रत्याशी रहे पूर्व अपर सचिव लोकायुक्त उत्तराखंड जीवन चंद्र उप्रेती बहुमुखी प्रतिभा की धनी है उन्होंने जहां अपर सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए अपनी सेवा काल में जिम्मेदारियों का पूरी कुशलता पूर्वक निर्वहन किया वे उत्तराखंड के एक ईमानदार कर्मठ एवं अनुशासन प्रिय अधिकारी के रूप में जाने जाते थे उनकी कार्यशैली का लोहा बड़े प्रशासनिक अधिकारी ही नहीं वरन राजनेता भी मानते थे यही वजह है कि आज उत्तराखंड की राजनीति में शीर्ष पदों पर बैठे लोग भी जीवन चंद्र उप्रेती का हृदय से सम्मान करते हैं रिटायरमेंट के बाद समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा लिए जीवनचंद्र उप्रेती ने राजनीति को समाज सेवा का सबसे उचित मंच समझा लेकिन कोई भी दल उनकी उम्मीदों पर खरा उतरता हुआ नहीं दिखाई दिया हालांकि तमाम बड़ी पार्टियों ने उन्हें अपने दल में शामिल होने का सुझाव दिया लेकिन उन्होंने स्वर्गीय धर्म सिंह रावत आईएएस द्वारा स्थापित भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी में जाना उचित समझा ऐसा इसलिए कि भले ही भारत ही लोक जिम्मेदार पार्टी सांगठनिक रूप से कमजोर रही हो लेकिन उसकी विचारधारा बेहद उच्च कोटि की है जिसे जीवन चंद्र उप्रेती ने स्वीकार किया और भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी द्वारा स्थापित सूत्रों को आत्मसात किया यह तीन महा सूत्र हैं दायित्वशीलता जवाबदेही एवं पारदर्शिता उन्होंने रात दिन एक कर संगठन को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की और आज भी वे भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी की विचारधारा को उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के अलावा देश के अनेक राज्यों में भी पूरी तत्परता के साथ पहुंचा रहे हैं पर्वतीय महासभा के माध्यम से भी उन्होंने अपनी महान धार्मिक परंपराओं रीति रिवाज एवं संस्कृति के उत्थान में सराहनीय भूमिका निभाई उत्तराखंड राज्य आंदोलन में भी वे आंदोलनकारियों को प्रोत्साहित करते रहे

वर्तमान में उत्तराखंड के युवाओं को विशेष कर जो दूरस्थ पर्वतीय अंचलों से हैं उन्हें स्वरोजगार दिलाने की दिशा में भी ठोस रणनीति तैयार कर रहे हैं इसके लिए वे देश के जाने-माने रणनीतिकारों के साथ चर्चा वार्ता कर संभावनाओं को तलाश रहे हैं तथा महाराष्ट्र में रालेगढ़ सिद्धि में उन्होंने महान समाज सेवी अन्ना हजारे से भी कई दौर की वार्ताएं कर ली है इसके अलावा वह चाहते हैं कि रिवर्स पलायन के माध्यम से फिर से लोग देवभूमि को लौटे और देवभूमि में ही स्वरोजगार के अवसर उन्हें सुलभ कराए जाएं उत्तराखंड के जल जंगल और जमीन में पहला अधिकार यहां के युवाओं को मिले तीर्थाटन को पर्यटन की दृष्टि से जोड़कर यहां के लोगों को स्वरोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जाएं स्वयं सहायता समूह को और अधिक सशक्त बनाते हुए महिला सशक्तिकरण की परिकल्पना को साकार करते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर जगह-जगह महिलाओं के लिए स्वरोजगार केंद्र खोले जाए उत्तराखंड की भौगोलिक पारिस्थितिक अनुरूप विकास योजनाओं को धरातल पर उतार जाए तराई भाभर, पर्वतीय क्षेत्र एवं उच्च हिमालय क्षेत्र के आधार पर विकास का ढांचा खड़ा किया जाए ताकि स्थानीय आधार पर लोगों को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हो सके प्राइमरी से लेकर उच्च स्तर तक के विद्यालयों में योग को अनिवार्य विषय के रूप में शामिल किया जाए जीवनचंद्र उप्रेती का मानना है कि यदि पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ उत्तराखंड के लिए कार्य किया जाए तो उत्तराखंड विकसित राज्यों की श्रेणी में पहले पायदान पर अपना स्थान सुनिश्चित करेगा मिशन 2027 के संदर्भ में उनका कहना है कि पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना तलाश रही है और अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा इसके लिए आगामी दो-तीन महीने के अंदर तस्वीर स्पष्ट कर दी जाएगी उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय मीटिंग कर अनेक सीटों पर आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे उल्लेखनीय है श्री उप्रेती 2024 में नैनीताल उधम सिंह नगर सांसद सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और बेहद कम समय में उन्होंने संतोषजनक मत प्राप्त किए थे इतना ही नहीं उन्होंने क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल समेत अनेक पार्टियों को काफी पीछे छोड़ दिया था

Advertisement
Ad Ad Ad Ad