मां अवंतिका मंदिर लाल कुआं में श्री श्याम मंदिर भूमि-पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन कल

ख़बर शेयर करें

लाल कुआं नगर के प्रमुख शक्तिपीठ मां अवंतिका देवी मंदिर में श्री श्याम मंदिर का भूमि पूजन कल शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से किया जाएगा अवंतिका मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खाती ने जानकारी देते बताया कि नगर के अत्यंत प्राचीन मंदिर में श्री श्याम मंदिर बनाए जाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है उन्होंने बताया कि श्री श्याम मंदिर का भूमि पूजन एवं निर्माण अवंतिका मंदिर कमेटी के अलावा श्री श्याम कृपा परिवार एवं श्री श्याम कृपा महिला परिवार द्वारा किया जा रहा है उन्होंने यह भी बताया कि कल दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा उल्लेखनीय है कि अवंतिका मंदिर कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष लक्ष्मण खाती ने कार्यभार संभालने के बाद से ही मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं नव निर्माण का बीड़ा जोर शोर से उठाया है