बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर महारैली का आयोजन 10000 से ज्यादा ग्रामीणों ने भरी हुंकार
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने की मांग को लेकर आज जबरदस्त महारैली का आयोजन किया गया महारैली से पूर्व एक विशाल जनसभा का भी आयोजन किया गया महारैली में अनुमान से कई गुना ज्यादा लोग शामिल हुए महारैली एवं विशाल जनसभा में अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और हजारों की संख्या में उमड़े क्षेत्र वासियों ने बड़ी बुलंदी के साथ एक स्वर में राजस्व गांव की मांग का शंखनाद किया

ग्रामीणों ने हुंकार भरी कि वे भीख नहीं अधिकार मांग रहे हैं और हर हाल में राजस्व गांव लेकर रहेंगे ग्रामीणों ने बड़े ही जोशीले अंदाज में नारा दिया बिंदुखत्ता मांगे राजस्व गांव, इस ऐतिहासिक महारैली और जनसभा में महिलाओं की संख्या भी हजारों में रही

आंदोलनकारी ग्रामीणों में सरकार व विधायक के खिलाफ जबर्दस्त आक्रोश दिखाई दिया राजस्व गांव की मांग कर रहे ग्रामीणों में गजब की एकजुटता दिखाई दी तथा आंदोलन को कुचलने की तमाम नापाक कोशिशों का करारा जवाब दिया जनता इंटर कॉलेज कार रोड जड़ सेक्टर में निर्धारित समय से पूर्व से ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों का जुटना शुरू हो गया और देखते ही संख्या हजारों का आंकड़ा पार कर गई इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई जनसभा स्थल पर पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दिए और कानून व्यवस्था की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस महकमा तैनात रहा जनसभा के बाद ग्रामीणों का सैलाब जोरदार नारेबाजी करता हुआ महारैली के रूप में लाल कुआं तहसील पहुंचा जहां मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा राजस्व गांव की मांग को लेकर हुए जोरदार प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल हरेंद्र बोरा कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी कुंदन सिंह मेहता, खिलाफ सिंह दानू , सुंदर सिंह खनका नरेंद्र सिंह बिष्ट, दलबीर सिंह , हेमवती नंदन दुर्गापाल हरीश बिसोती, शेखर जोशी ,पुष्कर सिंह दानू, हीरा सिंह बिष्ट गोविंद वल्लभ भटृ, प्रमोद कॉलोनी मोहन कुड़ाई कमल सिंह दानू विजय सामंत प्रदीप सिंह बथ्याल, गिरधर बम, बलवंत बिष्ट बलवंत रौतेला भरत नेगी मुन्ना बिष्ट राजेंद्र चौहान गुरु दयाल मेहरा, पवन बिष्ट जीवन चंद्र उप्रेती , रमेश जोशी भुवन जोशी दीपक कांडपाल गोवर्धन भट्ट रमेश पलडिया गोपाल नाथ खुशाल भंडारी योगेश उपाध्याय मुकेश भट्ट संजय किरौला भास्कर जोशी हरीश पांडे प्रभात पाल लक्ष्मण धपोला सुंदर गडिया पूरन कन्याल लक्ष्मी दत्त जोशी बसंत पांडे अर्जुन नाथ जीवन बोरा हीरा सिंह भंडारी विमला रौथांण बीना जोशी मीना कपिल किरन जोशी सरस्वती ऐरी तुलसी बिष्ट दीपा आर्य, बिंदु गुप्ता,पुष्पा समेत हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
विधायक पर लगाया इस नेता ने दमनकारी नीति अपनाने का आरोप, राजस्व गांव आंदोलन को दिया समर्थन