सद्भावना सम्मेलन की सफलता पर महात्मा सत्यबोधानंद जी ने आभार जताया
मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव तथा श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर बिंदुखत्ता में आयोजित विराट सद्भावना सम्मेलन के मुख्य संयोजक महात्मा सत्यबोधानंद ने सम्मेलन की महासफलता पर सभी का आभार व्यक्त किया है महात्मा सत्यबोधानंद जी ने कहा कि सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज की असीम अनुकंपा से इतना बड़ा विराट कार्यक्रम पूरी तरह से सफल हुआ उसके अलावा उन्होंने उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने महासम्मेलन की सफलता में अपना योगदान दिया महात्मा सत्यबोधानंद जी ने स्थानीय जनमानस का, सभी प्रेमी भक्तों का ,कार्यकर्ताओं का, सेवा दल की टीम का, पुलिस का, प्रशासन का, स्वास्थ्य विभाग का तथा मीडिया का विशेष आभार व्यक्त किया है जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम पूरी तरह से सफल रहा महात्मा सत्यबोधानंद ने कहा कि वह सदगुरुदेव महाराज जी से सभी सहयोगियों के सुखी एवं सफल जीवन की कामना करते हैं
भाजपा के प्रशिक्षण अभियान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही यह बात