खजुराहो पहुंचे महात्मा सत्यबोधानंद, मतंगेश्वर मंदिर में किया शिवार्चन
मानव उत्थान सेवा समिति की राष्ट्रीय संगठन सचिव तथा सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के परम शिष्य महात्मा सत्यबोधानंद जी मानव धर्म के प्रचार प्रसार के दौरान की जा रही अपनी भारत यात्रा के दौरान आज खजुराहो पहुंचे मध्य प्रदेश के खजुराहो के मतंगेश्वर मंदिर में महात्मा सत्यबोधानंद जी ने शिवार्चन कर सर्व मंगल की कामना की

उन्होंने कहा कि आज मानव धर्म का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है क्योंकि मानव धर्म के द्वारा ही सनातन की मूल अवधारणा को सार्थक किया जा सकता है उन्होंने कहा कि धर्म एवं आध्यात्म मानव को प्रेम सौहार्द एवं समरसता की सीख देता है