कल विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित करेंगे महात्मा सत्यबोधानंद

ख़बर शेयर करें

राधे राधे सेवा समिति द्वारा कल लालकुआं में फॉरेस्ट कंपाउंड 25 एकड़ रोड में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद जी मौजूद रहेंगे राधे-राधे सेवा समिति द्वारा महात्मा सत्यबोधानंद जी को आमंत्रण सौंप कर उन्हें मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित करने का आग्रह किया गया जिसे महात्मा सत्यबोधानंद जी ने सहर्ष स्वीकार कर अपने आने की स्वीकृति दी है

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ के लिए स्वीकृत किए एक लाख

उल्लेखनीय है कि महात्मा सत्यबोधानंद धर्म एवं अध्यात्म में गहन जानकारी रखने के साथ-साथ सामाजिक समरसता सद्भावना तथा सौहार्द के पक्षधर है और अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संत सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज जी के परम शिष्य हैं महात्मा जी को निमंत्रण देने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, भाजपा नेता संजीव शर्मा, पंचम लाल शामिल रहे