मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा 8 मार्च को किया जाएगा रक्तदान शिविर का आयोजन

ख़बर शेयर करें

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा 8 मार्च को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से पंजाबी बाग आश्रम दिल्ली में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा यह जानकारी देते हुए समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद जी ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने रक्तदान को जीवनदान बताते हुए कहा कि सभी स्वस्थ एवं सुयोग्य लोगों को इसके लिए आगे आना चाहिए क्योंकि आपका है योगदान किसी के जीवन को बचाने में बहुत बड़ी भूमिका निभा सकता है