विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में हिस्सा लिया
मां के चिंतन से मिलता है जीवन को सच्चा मार्ग: पं. मनोज कृष्ण जोशी श्री बिंदेश्वर महादेव मंदिर, इंद्रानगर-2 बिंदुखत्ता में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के सातवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास पं. मनोज कृष्ण जोशी ने अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश देते हुए कहा कि “मां भगवती का चिंतन ही मनुष्य को भवसागर से पार लगाने का सशक्त माध्यम है।” उनके भावपूर्ण वचनों को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। व्यास जी ने मां भगवती जगदम्बा की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन के प्रत्येक क्षण में मां का स्मरण और गुणगान करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति सच्चे मन से मां का ध्यान करता है तो उसके जीवन के कष्ट स्वतः दूर होने लगते हैं और उसे आंतरिक शांति की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि मां जगदम्बा की कृपा से ही जीवन में उन्नति के द्वार खुलते हैं। जो व्यक्ति श्रद्धा और विश्वास के साथ मां का मनन करता है, वह निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है। मां की भक्ति मनुष्य को सकारात्मक सोच, धैर्य और संयम प्रदान करती है।
कथा के दौरान पं. जोशी ने मानव जीवन के आठ प्रमुख दोषों—काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर आदि—से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक मनुष्य इन दोषों से मुक्त नहीं होता, तब तक वह सच्ची भक्ति और मां की कृपा का पात्र नहीं बन सकता आत्मसंयम और सदाचार ही आध्यात्मिक उन्नति का आधार हैं।
कार्यक्रम में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, समिति अध्यक्ष शेर सिंह दानू, पुजारी नंदन गोस्वामी, कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय, चंद्रशेखर कर्नाटक, जीवन रावत, कांता सिंह डसीला, महेश जोशी, जयराज भट्ट, सचिव देव सिंह देवली, राधा वल्लभ पांडे, राजेंद्र चौहान, चेतन पांडे, नंदन ऐरी, मनोज बसनायत, सागर शर्मा, विपिन चंद्र जोशी, बीना जोशी, शिवराज बिष्ट, रणजीत मेहरा, संजय टाकूली, कैलाश जोशी, सीमा रावत, बबीता बसनायत, सरिता गंगोला, देवकी गोस्वामी, माया उपाध्याय, पुष्पा भंडारी, गीता दानू, ईश्वर काला, धीरज कुंवर, रमेश गोस्वामी, पंकज गोस्वामी, अमित दानू, विजय सामंत, राजू भंडारी, लक्ष्मण भंडारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
लालकुआं तहसील में प्रगतिशील भोजन माता संगठन की गर्जना