लालकुआं में धूमधाम से मनाया गया मातृशक्ति दिवस एवं हनुमान जन्मोत्सव

ख़बर शेयर करें

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आज यहां लालकुआं के वार्ड नंबर एक स्थित अंबेडकर पार्क में मातृ जयंती के शुभ अवसर पर मातृशक्ति दिवस मनाया गया इस अवसर पर हनुमान जन्मोत्सव पर भी अनेक कार्यक्रम किए गए मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा जगत जननी माता राजराजेश्वरी जी की पावन जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाती है इसी संदर्भ में मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा लालकुआं बिंदुखत्ता के संयुक्त तत्वावधान में लालकुआं में मातृ शक्ति दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर प्रचारिका बाई जी महात्मा आलोकानंद जी साध्वी शीतल बहन ने मातृ शक्ति दिवस पर उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि जगत जननी राजराजेश्वरी माताजी ने दुनिया के लोगों को उस परम तत्व से अवगत कराया जिससे यह संपूर्ण चराचर जगत चलायमान है जो निरंतर सांसों में रमन करता है उस परम स्वरूप को अनुभव के आधार पर संत महापुरुषों के द्वारा समझा जा सकता है संत महात्माओं ने यह भी कहा कि संत महापुरुषों का जीवन उस नाम के निरंतर सुमिरन करने की प्रेरणा देता है जो नाम सृष्टि से पूर्व भी था वर्तमान में भी है और सृष्टि के अंत में भी रहेगा उसका ना कोई आदि है ना कोई अंत है इसलिए उसे अनादी एवं अनंत भी कहा गया इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश संयोजक राजेंद्र दुर्गापाल हेमवती नंदन दुर्गापाल रिटायर्ड सूबेदार कुंदन सिंह मेहता बीना जोशी उर्मिला धामी नानक चंद लोहिया आदि ने भी मानव उत्थान सेवा समिति के धर्म एवं अध्यात्म की दिशा में किये जा रहे कार्यों को बेहद अनुकरणीय एवं सराहनीय बताया यहां मुख्य रूप से मानव उत्थान सेवा समिति के जिला अध्यक्ष भुवन चंद्र भट्ट , स्वामीनाथ पंडित दीप चंद्र अग्रवाल भगवती प्रसाद त्रिकोटी प्रकाश वीर जैन गणेश दत्त उप्रेती हरीश सनवाल प्रेमनाथ पंडित सुरेश शाह देवेंद्र भंडारी संतोष बाबू कश्यप लकी कश्यप प्रदीप बथ्याल, नारायण दत्त भट्ट भगवान दास वर्मा उमेद सिंह रावत अर्जुन सिंह पान सिंह जीना बसंत पांडे मीना रावत नंदी उप्रेती चंद्रकला मेलकानी भावना मेलकानी भावना भट्ट राजलक्ष्मी पंडित उर्मिला अग्रवाल वंशिका मीना सपरा नरेंद्र सिंह समेत अनेकों प्रेमी श्रद्धालु जन मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन अजय उप्रेती ने किया