भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा हर हाल में बने बिंदुखत्ता राजस्व गांव
भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा पर्वतीय महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं भारत गठबंधन के प्रदेश संयोजक, पूर्व अपर सचिव लोकायुक्त, पूर्व सांसद प्रत्याशी नैनीताल ऊधम सिंह नगर जीवन चंद्र उप्रेती जी ने बिगत दिवस बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर निकाली ऐतिहासिक महारैली में पहुंचकर राजस्व गांव की मांग का समर्थन किया तथा अपने उद्बोधन में कहा कि वर्षों से लंबित राजस्व गांव की मांग को हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए क्योंकि यह ग्रामीणों का अधिकार है उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता वन भूमि में नहीं बसा है बल्कि उनकी भूमि में वन विभाग ने कब्जा किया है उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने की पहल की गई थी लेकिन उत्तराखंड राज्य बनने के बाद फिर यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया और समय-समय पर जो भी सरकार रही किसी ने भी ईमानदारी के साथ इस पर काम नहीं किया उन्होंने कहा कि वह अपने प्रतिबद्धता दोहराते हैं और राजस्व गांव की मांग के लिए जो भी आंदोलन अथवा संघर्ष करना होगा वह सदैव सबके साथ खड़े रहेंगे उन्होंने बिंदुखत्ता में निकली ऐतिहासिक महा रैली की भी सराहना की उन्होंने कहा कि जिस धैर्य के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और पूरे अनुशासनात्मक होकर रैली को सफल बनाया निश्चित रूप से काबिले तारीफ है उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की महान जनता को नमन करते हैं वंदन करते हैं और राजस्व गांव की मांग को जल्द पूरा किए जाने की सरकार से भी मांग करते हैं
धूमधाम से मनाया कारगिल शहीद सैनिक स्कूल का 20वां वार्षिकोत्सव