15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में होगा विराट सद्भावना सम्मेलन, कल निकली जाएगी भव्य कलश यात्रा
15 फरवरी को बिंदुखत्ता में होने वाले सद्भावना सम्मेलन की जोरदार तैयारी चल रही हैं श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर द्वितीय बिंदुखत्ता में होने वाले विराट सद्भावना सम्मेलन को अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संत सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज द्वारा संबोधित किया जाएगा सदगुरुदेव महाराज जी के आगमन से एक दिन पूर्व 14 फरवरी को आश्रम स्थित बिंदेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा यह कलश यात्रा कल शनिवार सुबह बिंदेश्वर महादेव मंदिर से 9:00 बजे शुरू होगी कार्यक्रम के मुख्य संयोजक महात्मा सत्यबोधानंद जी ने बताया कि 15 फरवरी को होने वाले विराट सद्भावना सम्मेलन में पूज्य सद्गुरुदेव महाराज जी के अलावा अमृता माताजी एवं अन्य महान विभूतियां भी रहेगी इसके अलावा अनेक तीर्थ स्थलों से आए संत महात्मा भी सद्भावना सम्मेलन का हिस्सा बनेंगे 14 फरवरी को बिंदेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा

यह यात्रा बिंदेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर रावत नगर शांतिपुरी मार्ग से होते हुए कालिका मंदिर इत्यादि स्थानों से गुजरने के पश्चात वापस बिंदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी तथा बिंदेश्वर महादेव की पूजा अर्चना के बाद कार्यक्रम को कुछ समय विश्राम दिया जाएगा तथा दोपहर 4:00 बजे से 8:00 बजे तक संत सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा उल्लेखनीय है

कि सद्भावना सम्मेलन को लेकर गजब का उत्साह बना हुआ है बिंदुखत्ता लाल कुआं समेत आसपास के क्षेत्र में भव्य तोरण द्वार एवं होर्डिंग बैनर लगाए गए हैं विभिन्न प्रचार माध्यमों से भी जन-जन को इस कार्यक्रम का लाभ दिलाने के प्रयास किए गए हैं विभिन्न तीर्थ स्थलों के संत महात्माओं के अलावा अनेक सेवक साधक प्रेमीजन भी आश्रम में पहुंच चुके हैं तथा कार्यक्रम को भव्य दिव्य बनाने में पूरी निष्ठा के साथ तन्मयता के साथ जुटे हुए हैं गौर तलब हो कि इससे पूर्व 2018 में यहां सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमें सदगुरुदेव महाराज जी का उद्बोधन हुआ था सदगुरुदेव महाराज जी 8 वर्ष के अंतराल के बाद यहां सद्भावना सम्मेलन को संबोधित करने आ रहे हैं लिहाजा प्रेमी जनों का उत्साह देखते ही बन रहा है हर कोई सदगुरुदेव महाराज जी के शुभ आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है
महाशिवरात्रि पर्व का क्या है विशेष महात्म्य, पढ़िए अखिलेश चमोला का आलेख