आस्था के धाम में श्रीमद् भागवत महापुराण के 1100 मूल पाठ का आयोजन

ख़बर शेयर करें

श्रीमद् भागवत महापुराण के 1100 मूल पाठ का आयोजन यहां कुमाऊं के सुविख्यात परमा हल्दूचौड़ स्थित श्रील नित्यानंद पाद आश्रम में पूरी भक्ति और श्रद्धा के साथ चल रहा है 4 दिसंबर 2022 को मूल पाठ की शुरुआत की गई 1100 मूल पाठ का अनवरत अनुष्ठान वर्ष 2029 तक पूरा होने की संभावना है उल्लेखनीय है कि वर्ष 1999 में श्रील नित्यानंद पाद आश्रम की स्थापना की गई थी आश्रम के प्रबंधक रामेश्वर दास जी के अथक प्रयासों के बाद इसका शुभारंभ हुआ नित्य हरि नाम संकीर्तन के बीच यह आश्रम जनकल्याण एवं परोपकार का भी माध्यम बना

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं विधानसभा में खुला भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी का कार्यालय,

बाद में स्वामी रामेश्वर दास जी ने निराश्रित गोवंश की सुरक्षा का बीड़ा उठाया और वर्ष 2006 में यहां गौधाम की स्थापना की गई वर्तमान में हजारों की संख्या में यहां निराश्रित गौवंश है अकेले हल्दूचौड़ में आश्रम के द्वारा तीन बड़े गौधाम संचालित किये जा रहे हैं यहां नित्य हरि नाम संकीर्तन तुलसी पूजन गौ माता आरती के साथ अब वर्ष 2022 से अखंड अनवरत श्रीमद् भागवत महापुराण का मूल पाठ शुरू किया गया है इन मूल पाठ की संख्या 1100 रखी गई है जो 7 से 8 वर्ष तक की अवधि में चलते रहेंगे श्रील नित्यानंद पाद आश्रम का वातावरण बेहद आध्यात्मिक एवं दिव्यता से ओतप्रोत है जहां जाकर व्यक्ति इस मायावी संसार के मोह बंधन से दूर होकर श्री राधा कृष्ण के चरणों से अनुराग प्राप्त कर लेता है और उसे असीम आनंद की प्राप्ति होती है यहां का दिव्य वातावरण हर किसी को परम सत्य का बोध कर देता है यह आश्रम हल्दूचौड़ मुख्य चौराहे से गोला रोड मार्ग पर तकरीबन 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है प्रेम से बोलिए हरे कृष्ण