शांति बम से निकलेगा मिडिल ईस्ट का समाधान: महात्मा सत्यबोधानंद

ख़बर शेयर करें

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पूरी दुनिया में तेल एवं गैस आपूर्ति को लेकर संकट बना हुआ है दुनिया के अधिकांश देशों में अनिश्चिता का माहौल बना हुआ है युद्ध की विभीषिका का दावानल कब थमेगा इस पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है ऐसे समय में अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संत सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के परम शिष्य महात्मा सत्यबोधानंद जी का बड़ा बयान आया है उन्होंने कहा है कि आज दुनिया को युद्ध की नहीं बल्कि शांति की आवश्यकता है ऐसे में सद्गुरुदेव सतपाल महाराज जी द्वारा स्थापित मानव धर्म के उस महान संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है जो शांति सद्भावना एवं सौहार्द का पैगाम देता है उन्होंने कहा कि आज मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा शांति एवं सद्भावना का संदेश बेहद प्रासंगिक बन गया है क्योंकि दुनिया के अधिकांश देशों में आज भय असुरक्षा ईर्ष्या द्वेश हिंसा का माहौल बना हुआ है ऐसे में अब अणु बम हाइड्रोजन बम की नहीं बल्कि शांति बम की आवश्यकता है उल्लेखनीय है कि मानव उत्थान सेवा समिति देश की प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक संस्था है जो शांति सद्भावना एवं सौहार्द का पैगाम देती है तथा लोगों को एकता के सूत्र में पिरोते हुए वसुधैव कुटुंबकम की भावना को सार्थक करती है