जन-जन की सरकार में उमड़ा जनसैलाब, इतनी समस्याओं का हुआ समाधान

ख़बर शेयर करें

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’

शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 932 लोगों ने उठाया लाभ; 454 लाभार्थी योजनाओं से हुए लाभान्वित।

नानकमत्ता : राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” के तहत नगर पंचायत परिसर, नानकमत्ता में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कौस्तुभ मिश्र की अध्यक्षता में भव्य बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद, तहसील व विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही और कुल 932 लोगों ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं व सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में 40 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण कर प्रशासन की तत्परता का परिचय दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। शिविर के दौरान 25 आधार कार्ड (नवीन/संशोधन), 83 आय/जाति/स्थाई निवास प्रमाण पत्र जारी किए गए, 2 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए, 10 महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना, 2 महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना से लाभान्वित किया गया, समाज कल्याण विभाग ने 17 पेंशन आवेदन भरवाए व 4 दिव्यांग बस पास जारी किए, पूर्ति विभाग ने 31 राशन कार्ड/ई-केवाईसी किए, उद्यान विभाग ने 9 लाभार्थियों को सब्जी/मशाला/पुष्प क्षेत्र विस्तार योजना से जोड़ा, होम्योपैथिक विभाग ने 42 व आयुष विभाग ने 22 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरण किया। इसके अतिरिक्त मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ब्रॉयलर फार्म, बैकयार्ड पोल्ट्री, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, अल्पसंख्यक प्रोत्साहन सहित विभिन्न राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से कुल 454 लोगों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टूरना, उप जिलाधिकारी रवींद्र जुवाठा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।