15 मार्च को होगा फूलदेई छम्मा देई

ख़बर शेयर करें

15 मार्च 2026 को होगी फूलदेई संक्रांति । 1 गते चैत्र । , इसी दिन भगवान सूर्य कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। सौर गणना के अनुसार चैत्र मास बसंत ऋतु का होगा प्रारंभ। इसी दिन होगी पापमोचनी एकादशी व्रत। फूलदेई छम्मा देई देहली पूजन प्रातः से शुरू होगा, इस दिन भूमी, माला, एवं पुष्प दान, का बडा महत्व है। भगवान सूर्य को शहद गुड लगा कर लाल फूल अर्पित करने व अर्घ्य देकर स्वयं अपने बालों के जुड़े में लगाने से शीघ्र कन्या का विवाह होता है तथा श्रेष्ठ वर की प्राप्ति होती है। प्रातः काल देहली पूजन में लाल, सफेद, पीला, गुलाबी, बैगनी फूल चावल, गुड, हल्दी, सुपारी रख कर कन्या पूजन कर कन्या को दक्षिणा, पुष्प, फल, गुड, चावल, लाल रुमाल पांच कन्याओं को देने से सुखशांति प्राप्त होती है। इस दिन एकादशी तिथि होने के कारण पकाये चावल का सेवन न करें परन्तु चावल का दान पुण्य कर सकते है।।। पंडित त्रिभुवन उप्रेती संस्कार ज्योतिष भाग्य दर्पण नया बाजार हल्दूचौड हल्द्वानी लालकुआँ नैनीताल।। 👏