मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा स्मेक के साथ धरी गई महिला

ख़बर शेयर करें

। हल्द्वानी भारी मात्रा में नशे की खेप पहाड़ को भेजने की साजिश का खुलासा करते हुए एसओजी और हल्द्वानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता हाथ लगी है, 60 लाख से अधिक कीमत की 203 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को किया पुरुस्कृत

यह भी पढ़ें 👉  जिला बार चुनाव: पहले दिन विभिन्न पदों को लेकर अधिवक्ताओं ने किये 11 नामांकन

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को साकार करने हेतु एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद में लगातार प्रभावी कार्यवाही कराई जा रही है। युवाओं को नशे के मकड़जाल से बचाने के उद्देश्य से जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ड्रग्स माफियाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा सभी थाना प्रभारियों व एसओजी टीम को लगातार कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अद्वितीय सौंदर्य से आच्छादित बोगनवेलिया, सुंदर फूलों से लकदक हर किसी को करता है आकर्षित

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी व प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में दिनांक 25.03.2026 को थाना पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शांति बम से निकलेगा मिडिल ईस्ट का समाधान: महात्मा सत्यबोधानंद

चेकिंग के दौरान बेलबाबा के निकट एक महिला संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ व तलाशी किये जाने पर महिला के कब्जे से 203 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
उक्त अभियुक्ता को गिरफ्तार कर कोतवाली हल्द्वानी में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है

Advertisement
Ad Ad Ad Ad