बिंदुखत्ता में सद्भावना सम्मेलन की तैयारियां जोरों से
महाशिवरात्रि पर्व पर सद्भावना सम्मेलन की जोरदार तैयारी की जा रही है कार्यक्रम को भव्य दिव्य बनाने के लिए आज मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर द्वितीय बिंदुखत्ता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद जी समेत अनेक स्थानों से संत महात्मा एवं केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली से आए मानव उत्थान सेवा समिति एवं मानव सेवा दल के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम के मुख्य संयोजक महात्मा सत्यबोधानंद जी ने बताया कि सद्भावना सम्मेलन की सफलता के लिए 66 विभागों का गठन किया गया है और प्रत्येक विभागों में कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है

उन्होंने कहा कि सद्भावना सम्मेलन में सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज का आगमन सुनिश्चित हुआ है ऐसे में कार्यक्रम को लेकर स्थानीय के अलावा दूर दराज के श्रद्धालुओं प्रेमी जनों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है इस दौरान बिंदुखत्ता के अलावा लालकुआं हल्दूचौड़ हल्द्वानी भीमताल रामपुर मुरादाबाद बरेली पीलीभीत पूरनपुर किच्छा रुद्रपुर के कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए आज के महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से मानव उत्थान सेवा समिति के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली से आए राष्ट्रीय सचिव आनंदी प्रसाद बाबूजी मानव सेवा दल के डायरेक्टर ओम प्रकाश यादव दीप चंद्र नरवत विपिन देशवाल धर्मेंद्र तंवर रिटायर्ड मेजर जनरल आनंद कुमार सिंह राजेश गुप्ता लक्ष्मण पुजारी मोहित लोकेश चावला के अलावा प्रचारिका बाई जी जीविका बाई जी इंदिरा बाई जी विरक्ता बाई गुंजन बाई प्रभाकरानंद जी आलोकानंद जी नित्यानंद जी मानसानंद जी के अलावा भुवन चंद भट्ट मदनलाल अशोक कुमार देव सिंह राणा पीसी जोशी कन्हैया सिंह भगवान दास वर्मा महेश पांडे ज्वाला दत्त पाठक जंग वीर सिंह डॉक्टर आर पी सिंह डॉ आर पी श्रीवास्तव डॉ अमर सिंह डॉक्टर सरिता श्रीवास्तव स्वामीनाथ पंडित द्वारिका प्रसाद जयप्रकाश दर्शन लाल अमित कुमार भरत पाल मुरारी लाल जवाहर सिंह दानू विशंभर गौड सियाराम अग्रवाल नंदन सिंह रावत नंदन सिंह नेगी बृजमोहन मौर्य उमेद सिंह रावत ध्यान सिंह रावत जीवन रावत हेमा नेगी श्वेता शर्मा अंजलि नेगी पुष्पा भट्ट गोविंदी देवी बसंती दानू मनीषा गुप्ता सहित अनेकों प्रेमी भक्तजन मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन अजय उप्रेती ने किया
हल्द्वानी में शिव कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब
अत्यंत फलदाई है आज की माघ पूर्णिमा: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मंजू जोशी
डॉक्टर पंत का शीतकालीन वृक्षारोपण अभियान जारी, पर्वतीय क्षेत्रों में भेंट कर रहे हैं अखरोट के पौधे