प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक ने किया मंडल चिकित्सालय रेलवे का निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल
प्रेस विज्ञप्ति

बरेली 24 दिसंबर, 2025ः प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर, डाॅ. मो. ए. ए. खान ने मंडल चिकित्सालय, इज्जतनगर का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा मंडल चिकित्सालय में चल रहे रिक्त पदो को शीघ्र अति शीघ्र भरने का निर्देश दिया गया साथ ही चिकित्सालय के अन्तंरंग विभाग में भर्ती रोगियों को गहनता से देखा एवं उपचार हेतु उचित दिशा निर्देश दिये। इसके पश्चात् उन्होंने मंडल चिकित्सालय में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा के उपरांत प्रसन्नता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्व गांव: भाजपा पर लगाया जनता को गुमराह करने का आरोप

मंडल चिकित्सालय की उत्तम व्यवस्था हेतु प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक द्वारा रुपये 5000/- (पाँच हजार) का पारितोषिक प्रदान किया गया। चिकित्सालय के गहन निरीक्षण के पश्चात् प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक ने वर्तमान में मान्यता प्राप्त रेलवे यूनियन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता संपन्न की। उपरोक्त निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. यू.एस.नाग, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ मनोहर कुमार, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशुतोष शंखधर, डाॅ. सचिन श्रीवास्तव एवं मंडल चिकित्सा अधिकारी डाॅ. ऋषभ गावा, डाॅ. प्राची वर्मा एवं डाॅ. युसरा हसन उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  तुलसी पूजन दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, पढ़िए आचार्य प्रकाश बहुगुणा का आलेख

(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर।

Advertisement
Ad Ad Ad