लालकुआं विधानसभा में खुला भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी का कार्यालय,

ख़बर शेयर करें

भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी की आज यहां कार रोड में अपने सहयोगी संगठनों के साथ बैठक की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की गई इस अवसर पर भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती ने कहा कि पार्टी 2027 में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी समान विचारधारा से जुड़े लोगों को भी चुनाव में अपना समर्थन देगी

यह भी पढ़ें 👉  आज का पंचांग

इसके लिए भारत गठबंधन में उनके अलावा अनेक पार्टियां शामिल हैं इस अवसर पर हल्द्वानी कालाढूंगी तथा लाल कुआं से प्रत्याशियों की औपचारिक घोषणा भी की गई लालकुआं विधानसभा से जीवनचंद्र उप्रेती के नाम पर सर्वसम्मति बनी है जबकि हल्द्वानी से हिमालय शक्ति परिषद के विनोद सिंह शाही भारत गठबंधन का हिस्सा रहेंगे इसके अलावा तारा सिंह राणा को कालाढूंगी सीट से भारत गठबंधन के तहत चुनाव लड़ाया जाएगा यहां मुख्य रूप से पंडित मोहन कांडपाल पंडित पूरन चंद्र पाठक बीएस राणा आदि मौजूद रहे आचार्य धर्म शिक्षक सेवा निवृत्त कैप्टन शेखर चंद्र जोशी ने मंत्र उच्चारण के बीच कार्यालय का उद्घाटन किया