रेलवे ने किया स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ

बरेली देशव्यापी स्वच्छता अभियान के अंतर्गत प्रथम दिवस आज इज्जतनगर मंडल पर “स्वच्छता ही सेवा’’ का शुभारंभ किया गया। इस अभियान को मंडल द्वारा 17 सितम्बर, 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक चलाया जायेगा। इस वर्ष की थीम “स्वच्छोत्सव” है। रेलवे बोर्ड एवं मुख्यालय गोरखपुर के निर्देशानुसार, मंडल के सभी विभागों और इकाइयों को रेलवे स्टेशनों, कोचिंग डिपो, कार्यालयों, अस्पतालों, रेलवे कॉलोनियों और रेलवे सुरक्षा बल इकाईयों में स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त भारत और जन-जागरूकता के कार्यों को प्रभावी रूप से लागू करने का निर्देश दिया गया है।
मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में मंडल के पर्यावरण एवं हाउसकीपिंग प्रबंधन (ई.एन.एच.एम.) विभाग तथा अन्य विभागों के सहयोग से इस अभियान की सभी गतिविधियों का सफलता पूर्वक संचालन कर रहा है।
आज सम्पूर्ण इज्जतनगर मंडल पर ’स्वच्छता शपथ एवं श्रमदान’ का आयोजन कर रेलवे स्टेशनों, कोचिंग डिपो, कार्यालयों, अस्पतालों, रेलवे कॉलोनियों आदि स्थानों पर किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी, इज्जतनगर में मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार सहित वरिष्ठ मंडल शाखा अधिकारियों एवं रेल कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता शपथ के उपरांत सक्रिय भागीदारी के साथ श्रमदान कर संपन्न हुआ। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंडलीय कार्यालय अधीनस्थ कार्यालय और रेलवे सुरक्षा बल के इकाईयों में भी शपथ लेकर स्वच्छता अभियान का समर्थन करने का संकल्प लिया।
साथ ही मंडल के रेलवे स्टेशनों, कोचिंग डिपो और कार्यालयों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें यात्रियों, कर्मचारियों और विक्रेताओं को स्वच्छता, उचित अपशिष्ट निस्तारण और प्लास्टिक मुक्त भारत के विषय में जागरूक किया गया। इस अभियान के संदेश वृहद स्तर तक फैलाने के लिए स्टेशनों और परिसरों में “स्वच्छोत्सव” थीम वाले पोस्टर, बैनर और फ्लेक्स प्रदर्शित किए गए।
मंडल के प्रमुख स्टेशनों यथा पीलीभीत, काठगोदाम, बरेली सिटी, हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर नेकी की दीवार, एन.जी.ओ. एवं गो क्लीन गो ग्रीन थीम पर नगर पालिका स्टाफ के सहयोग से व्यापक श्रमदान किया गया, जिसके अंतर्गत प्लेटफार्म और परिसर एरिया की गहन सफाई की गई।
(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर।
