रेलवे ने किया हिंदी संगोष्ठी का आयोजन

ख़बर शेयर करें

बरेली, राजभाषा विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर के तत्वावधान में मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभाकक्ष में मण्डल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, इज्जतनगर की वित्तीय वर्ष 2025-26 की तिमाही समीक्षा बैठक एवं हिन्दी संगोष्ठी का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता, श्री सुरेश बाबू मिश्र, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, राजकीय इण्टर कॉलेज, बरेली ने ‘हिन्दी साहित्य में ‘नव-संवत्सर’ विषय पर ज्ञानवर्द्धक व्याख्यान दिया। उन्होंने अपने व्याख्यान में कहा कि भारतीय नव-संवत्सर की काल गणना सूर्य और चन्द्रमा दोनों की गतियों पर आधारित है। इसलिए भारतीय नव-संवत्सर की काल गणना सबसे प्रमाणिक और शुद्ध मानी जाती है। नव-संवत्सर का प्रारम्भ भारत के प्रांतीय राजा वीर विक्रमादित्य ने चैत शुक्ल प्रतिपदा के दिन ईसा से 57-58 वर्ष पूर्व प्रारम्भ किया था। इसलिए इसे विक्रम संवत भी कहा जाता। उन्होंने आगे प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे पुराणों में वर्णन मिलता है कि परमपिता ब्रह्मा जी ने सृष्टि का शुभारम्भ चैत २ाक्ल प्रतिपदा के दिन ही किया था। जिसके कारण विक्रम संवत का प्रारम्भ चैत शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही किया गया। उन्होंने शुभ व अशुभ कार्य के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा ब्रह्मा के सृष्टि रचनाओं पर भी प्रकाश डाला। जिसके अंतर्गत केवल सृष्टि निर्माण से संसार के प्राणी में परस्पर अरुचि व्याप्त था। मानव के रुचि को बढ़ाने के लिए संगीत, कला, साहित्य आदि की रचना की जिससे लोगों में खुशी के भाव उत्पन्न हो सका।

अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, इज्जतनगर डा. यू.एस. नाग ने मुख्य अतिथि एवं अन्य आगुंतुकों स्वागत करते हुए कहा कि मंडल पर हिंदी के प्रयोग प्रसार पर नज़र रखें और जहाँ कहीं भी अंग्रेजी का प्रयोग हो रहा है, वहाँ यथा स्थित हिंदी या द्विभाषीय प्रयोग सुनिश्चित करायें। उन्होंने आगे कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम अच्छी हिन्दी सीखें और अपने दैनिक कार्यों में उसका प्रयोग करें एवं हम अपने कार्यों में हिन्दी का शत-प्रतिशत प्रयोग करेंगे।

इस आयोजन में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, डा. रत्नेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) श्री सतेन्द्र कुमार यादव, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री संदीप सिंह, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक श्री ओ.पी. मीना, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (समाडि) श्री शुभम कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, श्री प्रवेश कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टी.आर.डी.) श्री राजकुमार, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ट्रेन सेट) श्री नवीन २ार्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर श्री विपिन कुमार यादव (द्वितीय), मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुश्री रिकिता, मंडल विद्युत इंजीनियर (विद्युत) श्री ओमकार, मंडल यांत्रिक इंजीनियर (समाडि) श्री मनीष वर्मा सहित अन्य अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक कार्मिक अधिकारी श्री शिशु ओम दीक्षित द्वारा किया।

(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad