रुद्रपुर में श्री भक्तमाल कथा का आयोजन 5अप्रैल से
श्रील नित्यानंद पाद आश्रम गौधाम परमा हल्दूचौड़ के तत्वावधान में रुद्रपुर के वार्ड नंबर 1 बनखंडी में 5 अप्रैल से 9 अप्रैल तक पांच दिवसीय श्री भक्तमाल कथा का आयोजन किया जाएगा श्री भक्तमाल कथा में मुख्य वक्ता श्री रामेश्वरदास प्रभु जी रहेंगे यह जानकारी देते हुए गौधाम परमा हल्दूचौड़ की मुख्य कार्यकर्ता सविता कृष्ण ने बताया कि उक्त कार्यक्रम को लेकर रुद्रपुर में जोरदार उत्साह बना हुआ है उन्होंने कहा कि श्री भक्तमाल की कथा का श्रवण करने से मनुष्य का ईश्वर के प्रति भक्ति भाव और अधिक मजबूत होता है और वह उस परम सत्ता पर अटल विश्वास करते हुए जीवन में सही राह पकड़ लेता है
सर्वे संतु निरामया की भावना के साथ सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ